फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Discussion to increase income

सहकारी समितियों की आय बढ़ाने पर मंथन

Sun, 05 Aug 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Sun, 05 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
Discussion to increase income
खटीमा में सहकारी समिति अध्यक्ष व सचिवों की बैठक लेते राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत। - फोटो : amar ujala

राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सचिव एवं अध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें सहकारी समितियों की आय बढ़ाने बाबत किसानों को पशुपालन, कृषि ऋण, व्यवसायिक लोन, छूट के साथ देकर उन्हें अच्छा बोनस समिति के माध्यम से देने की योजना पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्तरी, दक्षिणी एवं मार्केटिंग सोसायटी के आठ बीघा परिसर में भव्य शापिंग कांप्लेक्स, समितियों के कार्यालय, कर्मचारी आवास, पार्किंग सुविधा आदि के निर्माण पर चर्चा की।

विज्ञापन

     
रावत ने समितियों की रिकवरी पर चर्चा की। समिति सचिवों ने अवगत कराया कि बहुउद्देशीय सहकारी समितियां उत्तरी, दक्षिणी, कंचनपुरी सहित झनकट समिति की वसूली शत प्रतिशत हुई है। बैठक में समिति वार आय-व्यय एवं उनकी भावी योजनाओं पर मंथन किया।
विज्ञापन


इस दौरान समितियों के संयुक्त परिसर आठ बीघा भूमि में कोआपरेटिव टावर निर्माण की योजना प्लान की। रावत ने शीघ्र डीपीआर तैयार कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहां पर समितियों के अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, जसविंदर सिंह पप्पू, प्रकाश सिंह राणा, हरप्रीत सिंह, एडीओ सहकारिता शोभित अग्रवाल, राज्य पर्यवेक्षक लीला बोरा, सुरेश चंद्र सती, मान सिंह, अवधेश भटनागर आदि थे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों का कारोबार कर रही हैं समितियां : एडीओ 
खटीमा। सहकारिता के एडीओ शोभित अग्रवाल ने बताया कि उत्तरी, दक्षिणी, झनकट सहित मझोला समितियों ने शत प्रतिशत वसूली कर ली है। अकेले झनकट सोसायटी 27 करोड़ का कारोबार कर रही है। जिसमें उत्तरी व दक्षिणी सहकारी समितियां लगभग 15-15 करोड़ तथा मझोला सहकारी समिति 25 करोड़ का व्यवसाय कर किसानों को लाभांश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed