{"_id":"5bcf74a9bdec22695873c051","slug":"discussion-of-change-of-candidates-in-mayor-s-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर पद पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा से कांग्रेस में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर पद पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा से कांग्रेस में बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर के टिकट पर पुनर्विचार की चर्चा के कारण सोमवार देर रात तक कांग्रेस में खासा बवाल मचा। काशीपुर में तो स्थानीय नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा देने तक की धमकी तक दी। एक गुट चुनाव कार्यालय छोड़कर गया और दूसरा चुनाव कार्यालय में जम गया। देर रात यह विवाद थम पाया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने मुक्ता सिंह को मेयर प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। प्रत्याशियों के पैनल में मुक्ता सिंह के अलावा राजीव चौधरी और सीमा वर्मा का नाम भी शामिल था। सोमवार को देर शाम यह चर्चा तेजी से फैली कि काशीपुर और देहरादून में मेयर के घोषित प्रत्याशी बदले जा रहे हैं। देहरादून से दिनेश अग्रवाल के स्थान पर उमेश अग्रवाल और काशीपुर से मुक्ता सिंह के स्थान पर सीमा अरोरा को प्रत्याशी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व से पुष्टि करने की कोशिश की तो उन्हें दोनों ही स्थानों पर पुनर्विचार किए जाने के संकेत मिला। बताया गया कि काशीपुर में मेयर प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज केस को मुद्दा बनाया जा रहा है और एक राज्यसभा सांसद ने अपने एक करीबी नेता की पत्नी का नाम आगे बढ़ा दिया है। चर्चा यह भी रही कि एक मंत्री भी इस सीट से प्रत्याशी बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
बात यहां तक पहुंची की घोषित मेयर के समर्थक चुनाव कार्यालय छोड़कर चले गए और दूसरे गुट के लोगों ने वहां पहुंचकर डेरा जमा लिया। देर रात यह असमंजस बना रहा। सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। रात करीब एक बजे यह स्पष्ट हुआ कि मेयर के घोषित प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।