{"_id":"6abfecd4309ba0b99e0f9574","slug":"discussion-held-on-the-issues-faced-by-assam-rifles-ex-servicemen-khatima-news-c-236-1-ktm1001-115958-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
Fri, 02 Oct 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खटीमा में आयोजित बैठक में मौजूद असम राइफल्स के पूर्व सैनिक
खटीमा। असम राइफल्स कार्यालय तहसील परिसर में शुक्रवार को असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की तिमाही बैठक आयोजित हई। संगठन के अध्यक्ष नेत्र सिंह ज्याला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लगभग 80 पूर्व सैनिकों और मातृ शक्ति ने भाग लिया। अध्यक्ष ने महानिदेशालय असम राइफल्स शिलांग से आए पत्रों के बारे में जानकारी मुहैया कराई और पूर्व सैनिकों से अनेक मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से उठाए गए मुद्दों को असम राइफल्स महानिदेशालय शिलांग को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा।
कार्यालय में पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य जांच के लिए चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में खून की जांच, बीपी आदि की निशुल्क जांच की गई। वहां पर दायित्वधारी कैप्टन गंभीर सिंह धामी, सूबेदार भूपेंद्र चंद्र पांडे, धन सिंह सामंत, रूप सिंह मनोला, हयात गिरी, भीम सिंह मेहता, प्रताप सिंह महर, भवानी दत्त पांडे, त्रिलोक ज्याला, पूरन सिंह महर, रमेश सिंह आदि थे।