फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dineshpur SHO Examins the issue

अभद्रता मामले की जांच दिनेशपुर की महिला एसआई को सौंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur SHO Examins the issue
बाजपुर। पुलिस के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में एसएसपी की ओर से जांच दिनेशपुर थाने में तैनात एसआई सुरभि बुडोई को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 अगस्त को बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल पुलिस टीम के साथ छात्र नेता मंदीप खैरा का गिरफ्तारी वारंट लेकर उसके घर गांव पहाड़पुर गए थे। इस दौरान छात्र नेता के परिजनों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी। हालांकि पुलिस को संदीप घर पर नहीं मिला था। पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल ने छात्र नेता मंदीप खैरा, उसके पिता सुखदेव सिंह माता रंजीत कौर और दो अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। सीओ कमला बिष्ट ने छात्र नेता मंदीप खैरा के मौके पर मौजूद नहीं होने के बावजूद उसे आरोपी बनाने के मामले में मुंशी सिपाही से स्पष्टीकरण मांगा है। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि सरकारी कार्य बाधा, अभद्रता मामले की जांच बाजपुर के बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपी गई थी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने अब इस मामले की जांच दिनेशपुर थाने में तैनात सुरभि बुडोई को सौंपी है। जबकि वीडियो वायरल मामले की जांच सीओ कमला बिष्ट कर रही है। सोमवार को सीओ ने बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed