फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dineshpur reached the semi-finals after defeating Rudrapur

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिनेशपुर

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur reached the semi-finals after defeating Rudrapur
दिनेशपुर। रुद्र यंग क्लब की ओर से चल रही निरंजन मंडल मेमोरियल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे मैच में मेजबान दिनेशपुर की टीम ने रुद्रपुर को 9-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन पर दिनेशपुर की स्ट्राइकर पूजा मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
विज्ञापन

शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में मंगलवार शाम को खेला गया तीसरा मुकाबला एकतरफा रहा। मध्यांतर से पहले दिनेशपुर की टीम ने पांच गोल दागकर मजबूत बढ़त बना ली। दूसरे हाॅफ में भी दिनेशपुर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। अंतिम सीटी बजने तक टीम ने चार गोल और कर स्कोर 9-0 कर दिया। दिनेशपुर की ओर से पूजा ने चार गोल किए। उसे मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed