फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dineshpur defeated Transit Camp 3-0.

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर ने ट्रांजिट कैंप को 3-0 से हराया

Mon, 21 Sep 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur defeated Transit Camp 3-0.
शक्तिफार्म। टैगोर नगर में टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। रविवार को खेले गए लीग मैच में दिनेशपुर ने ट्रांजिट कैंप को 3-0 से हराया। विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दो गोल करने वाले दिनेशपुर के विक्रम मंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दिनेशपुर ने विपक्षी टीम के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। 14वे मिनट में विक्रम मंडल ने ट्रांजिट कैंप के तीन खिलाड़ियों और गोलकीपर राकेश को छकाते हुए शानदार गोल किया। दूसरे हाफ में दिनेशपुर के शुभम और विक्रम ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिलाई। ट्रांजिट कैंप ने भी विपक्षी टीम के खिलाफ गोल करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे पहले नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल और भाजपा नेता प्रशांत मंडल ने मैच का शुभारंभ किया। आज कोलकाता और देवनगर के बीच मुकाबला होगा। मैच में अखिलेश मंडल रैफरी, अमित वैद्य और राहुल सहायक रैफरी, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, रवि मजूमदार और सुनील सरकार कमेट्रेटर थे। सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर, उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed