फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dineshpur beat Rampur in football

फुटबाल में दिनेशपुर ने रामपुर को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dineshpur beat Rampur in football
दिनेशपुर के खुदीराम बोस स्टेडियम में दिनेशपुर के खिलाड़ी करन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कड़े संघर्ष में अतिरिक्त समय तक चले मुकाबले में मेजबान दिनेशपुर की टीम ने रामपुर स्टेडियम को दो-एक से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शानदार प्रदर्शन पर दिनेशपुर के करन सरकार मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

पवित्र यंग क्लब की ओर से आयोजित सुधांशु मंडल मेमोरियल अंतरराज्यीय प्रतियोगिता शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में नॉकआउट आधार पर चल रही है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में रामपुर के स्ट्राइकर अभिषेक ने मध्यांतर से पहले गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

दिनेशपुर ने गोल उतारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन रामपुर के गोलकीपर इमरान ने बेहतरीन बचाव कर हर हमले को नाकाम किया। अंतिम क्षणों में दिनेशपुर की टीम ने अपने सबसे जूनियर खिलाड़ी करन सरकार को मैदान में उतारा। इसके बाद दिनेशपुर की टीम ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले रामपुर के गोल पोस्ट पर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंतिम क्षणों में डीके करण के एक बेहतरीन पास को रवि कुमार ने गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद फ्लड लाइट की रोशनी में अतिरिक्त समय का खेल हुआ। अतिरिक्त समय के अंतिम क्षण में दिनेशपुर के करन सरकार ने गोल दागकर टीम को जीत दिला दी।
मैच के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसाइटी गदरपुर के चेयरमैन विप्रजीत विश्वास और चंदननगर ग्रामसभा के प्रधान विकास सरकार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed