{"_id":"650207feeb261c1bb3090777","slug":"dhaba-owner-arrested-in-kelakheda-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-2962-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गैर इरादतन हत्या में ढाबा मालिक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गैर इरादतन हत्या में ढाबा मालिक समेत दो गिरफ्तार
Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। हाईवे स्थित फौजी ढाबे पर सोमवार रात चोरी के आरोप में दो युवकों को पीट कर एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक पक्ष के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका गैर इरादतन हत्या में चालान किया है।
अफजलगढ़ बिजनौर निवासी मृतक अनीस के साले सलीम ने थाने में तहरीर दी। बताया कि अनीस अपने साथी जसपुर निवासी रिजवान, यूपी के गांव बेनीपुर कोपा बिजनौर निवासी दानिश और मुनेश के साथ दो बाइक से केलाखेड़ा गए थे। इस दौरान हाइवे स्थित फौजी ढाबे के पास रुके थे। फौजी ढाबे के कर्मचारी उनसे पूछताछ करने लगे। इस दौरान हुई मारपीट में अनीस और रिजवान घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां इलाज के दौरान अनीस की मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने ढाबा मालिक, धीरज उर्फ केडी, भूरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
वहीं ढाबा मालिक हरप्रीत सिंह की तहरीर पर मृतक अनीस, मुनेश, दानिश, रिजवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने बाजपुर निवासी धीरज उर्फ केडी और गांव बांसखेड़ा निवासी मनीष उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।