{"_id":"6ae8cc4ae1c9de7d270180e1","slug":"devotional-songs-of-khatu-shyam-echoed-through-rural-areas-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151030-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ग्रामीण अंचलों में गूंजे खाटू श्याम के भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ग्रामीण अंचलों में गूंजे खाटू श्याम के भजन
Mon, 02 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। त्योहारों की रौनक के बीच काशीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों श्री खाटू श्याम की भजन संध्याओं की धूम है। महापौर दीपक बाली के प्रयासों से आयोजित हो रही इन सांस्कृतिक संध्याओं से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत धनौरी पट्टी स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित श्री खाटू श्याम की भव्य कीर्तन संध्या में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। भजन संध्या के बाद आयोजित श्याम रसोई से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन