{"_id":"6a738e487372c5bffc089f4e","slug":"deterioration-in-the-health-of-students-on-a-hunger-strike-at-the-college-gate-bazpur-news-c-235-1-rdp1019-147047-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कॉलेज गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कॉलेज गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
Thu, 06 Aug 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर पीजी कॉलेज गेट पर अनशन पर बैठे छात्रों का परीक्षण करती स्वास्थ्य टीम
बाजपुर। महाविद्यालय में नये विषय भूगोल, गृह विज्ञान, अर्थशास़्त्र, शिक्षा शास्त्र की मंजूरी नहीं मिलने से अलग-अलग दो गुटों के छात्र भूख हड़ताल पर बैठे। अनशन पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। पीजी कॉलेज गेट पर नये विषयों की स्वीकृति के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र बोरा की अगुवाई में उत्कर्ष सिंह, अनुज और छात्रा गुनगुन पवार गुट से दीपक कुमार और शालिनी शर्मा भी अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को उप जिला चिकित्सालय के डाक्टर तैयब ने टीम के साथ अनशन पर बैठे छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान उत्कर्ष सिंह के शुगर लेबल में कमी पाई गई है। चिकित्सकों ने छात्रों को स्वास्थ्य सेवा लेने की सलाह दी है। चिकित्सकों के समझाने के बावजूद भी छात्र अनशन पर डटे रहे। छात्रों ने अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए छात्र रोहित बुधवार को फिर अनशन पर बैठ गए। संवाद
विज्ञापन