फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Desire can be trapped in the upgradation of the CHC

किच्छा सीएचसी के उच्चीकरण में फंस सकता है दूरी का पेच

Fri, 01 Sep 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन

किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव में दूरी का पेच फंस सकता है। मानकों के अनुसार जिला चिकित्सालय से सीएचसी की न्यूनतम दूरी 20 किमी होनी चाहिए, जबकि किच्छा की जिला चिकित्सालय से दूरी करीब 15 किमी है।

विज्ञापन


किच्छा में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करके 100 बैड वाला चिकित्सालय या ट्रामा सेंटर खोलने की तैयारी है। अस्पताल की 6500 वर्ग मीटर भूमि में नया भवन बनना है। सीएमओ कार्यालय से शासन और स्वास्थ्य निदेशालय को किच्छा सीएचसी को नागरिक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजा चुका है।
विज्ञापन


करीब दो लाख की आबादी के मानक के अनुसार किच्छा में नागरिक अस्पताल या संयुक्त चिकित्सालय बन सकता है, लेकिन वह जिला चिकित्सालय से कम से कम 20 किमी दूर होना चाहिए। मानक से कम दूरी होने की वजह उच्चीकरण का मामला फंस सकता है। दरअसल, रुद्रपुर स्थिति जिला चिकित्सालय से किच्छा दूरी करीब 15 किमी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके पांडेय ने बताया कि सीएचसी उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन और स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा चुका है। इस पर अंतिम निर्णय शासन द्वारा ही लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में सिर्फ काशीपुर में है संयुक्त चिकित्सालय  
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में वर्तमान में सिर्फ काशीपुर में संयुक्त चिकित्सालय है। खटीमा में 100 बेड का अस्पताल तैयार हो चुका है, लेकिन अभी इसे संयुक्त चिकित्सालय का विधिवत दर्जा नहीं मिला है। यदि किच्छा में संयुक्त चिकित्सालय बनता है तो जिले में 100 बैड के तीन अस्पताल हो जाएंगे, जबकि जिला चिकित्सालय 125 बेड का अस्पताल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed