फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Democracy can survive only when opposition is strong: Trivendra

लोकतंत्र तभी कायम रह सकता है जब विपक्ष मजबूत हो: त्रिवेंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Democracy can survive only when opposition is strong: Trivendra
बाजपुर स्थित गौशाला में गाय को गुड़ चना खिलाते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर/ काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। लोकतंत्र तभी कायम रह सकता है जब विपक्ष मजबूत होगा।
विज्ञापन

पूर्व सीएम मंगलवार को बेरिया दौलत रोड स्थित गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ और चने खिलाए। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनएच घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। जांच बगैर दबाव और निष्पक्ष होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में त्रिवेंद्र ने कहा कि एनएच घोटाले में कथित सफेदपोश का संरक्षण हो सकता है। उनके शासनकाल में एनएच घोटाले में दो उच्चाधिकारियों को निलंबित किया गया था। कई अधिकारी जेल गए, कई लोगों ने धन वापस भी किया था। उन्होंने कहा कि घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा हासिल किया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। भाजपा सरकार एजेंडे के मुताबिक जनहित के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, आगे हमें लंबी सोच के साथ प्लानिंग करनी होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, सत्य भूषण सिंगला, सुशील सिंगला, विरेंद्र बिष्ट, खीम सिंह दानू, महेश राठोर, विकास गुप्ता, गोपाल कोछड़ आदि मौजूद थे। उधर, पूर्व सीएम रावत का सूर्या रोशनी प्लांट में पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने सूर्या प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की कार्यशैली व अनुशासन व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री के घर जाकर जताया शोक
गूलरभोज/बाजपुर। पूर्व सीएम रावत ने पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास पर जाकर उनके पौत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उत्तराखंड दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला के निधन पर उनके गांव हरिपुरा हरसान में आवास पहुंच कर शोक जताया। उनके साथ गजराज बिष्ट, सुरेश परिहार, राकेश भुड्डी उर्फ बंटी, सतीश चुघ, तरुण दुबे, योगेश पानू, अनादि मंडल, हिमांशु सरकार, बाबू तोमर आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed