फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demanded the arrest of the accused in kashipur

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 13 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर। Updated Tue, 13 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demanded the arrest of the accused in kashipur
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर। एक मोहल्ले में स्थित घर में मौजूद पांच महिलाओं सहित छह लोगों को मोहल्लेवासियों ने संदिग्ध हालात में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने के चक्कर में एक युवक मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर घायल हो गया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। मोहल्लेवासियों ने कटोराताल चौकी इंचार्ज का घेराव कर आरोपियों पर देह व्यापार करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


रविवार देर शाम विजयनगर नई बस्ती के लोगों ने देह व्यापार होने के आशंका में एक घर को घेर लिया। कमरे में मकान मालिक के अलावा पांच महिलाएं और दो युवक मौजूद थे। लोगों से खुद को घिरा देख दोनों युवक भागने के लिए छत की सीढ़ी से नीचे कूद गए। इससे एक युवक घायल हो गया, जबकि एक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


सूचना पर कटोराताल चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह बिष्ट महिला दरोगा और कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी संदिग्धों को चौकी ले गई। कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। मोहल्लेवालों ने चौकी में इंचार्ज प्रहलाद का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से मकान में देह व्यापार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान में संदिग्ध महिला और पुरुषों का आना-जाना रहता था। कहा कि मकान मालिक खुद को पुलिस का आदमी बताकर उल्टा उन्हें ही धमकाता था। उधर, पकड़ी गई महिलाओं में तीन विवाहित है और रामनगर, लक्ष्मीपुरपट्टी, टांडा उज्जैन और विजयनगर की रहने वाली हैं। वहीं पकड़ा गया युवक ठाकुरद्वारा का रहने वाला है। चौकी इंचार्ज प्रहलाद ने बताया कि मोहल्लेवालों की तरफ से तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed