फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand to remove problems arising from bypass construction

Udham Singh Nagar News: बाईपास निर्माण से आ रही दिक्कत दूर करने की मांग

Tue, 01 Oct 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove problems arising from bypass construction
रुद्रपुर। काशीपुर तहसील के ग्राम कुंडा, भरतपुर और लालपुर के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मुरादाबाद-काशीपुर बाईपास बनने से आ रही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। किसान विकास क्लब उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने पानी की उचित निकासी के साथ ही अंडरपास देने की मांग की। कहा कि बाईपास निर्माण में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचेगा। इन लोगों ने आवागमन की सुविधा के लिए अंडरपास की व्यवस्था करने की मांग की। डीएम ने एनएचएआई के परियोजना अधिकारी विकास मित्तल को किसानों की मांगों पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। वहां सुखदीप सिंह, नरेंद्र सिंह ठंडी, जसविंदर सिंह थांडी, बलदेव सिंह, कुलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मोहन सिंह, संदीप ठंडी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed