{"_id":"696fdcf4abaa952cf9028bfd","slug":"demand-to-reintroduce-bengali-language-in-schools-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-136061-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्कूलों में बांग्ला भाषा फिर से शुरु करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्कूलों में बांग्ला भाषा फिर से शुरु करने की मांग
Wed, 21 Jan 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। बंगीय संस्कृति सुधा समिति ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के बंगाली बहुल क्षेत्र के स्कूलों में फिर से बांग्ला भाषा की शिक्षा शुरू करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि राज्य गठन से पहले प्रदेश के बंगाली बाहुल तीन विधानसभा क्षेत्रों गदरपुर, रुद्रपुर और सितारंगज क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक बांग्ला भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती थी। जिसे बंद कर दिया गया है। समाज के लोग वर्षों से उत्तराखंड के बंगाली इलाकों के स्कूलों में फिर से बांग्ला भाषा शुरू करने के लिए मांग करते आ रहे हैं। कहा कि पुरजोर मांग पर विधायक अरविंद पांडेय के शिक्षा मंत्री रहते बंगाली क्षेत्र के स्कूलों में प्राथमिक स्तर से कक्षा आठ तक बांग्ला भाषा की कक्षा शुरू करने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पारित हुआ था। लेकिन उस प्रस्ताव अब तक कार्रवाई नही हुई। कहा कि मातृ भाषा का ज्ञान नहीं होने से समाज की नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से विमुख हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य विधानसभा में पारित प्रस्ताव को अमल में लाने की मांग की है।
विज्ञापन