{"_id":"69d168ff4975809ac20f9c1a","slug":"demand-to-increase-purchasing-centers-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-141191-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: क्रय केंद्र बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: क्रय केंद्र बढ़ाने की मांग
Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में किसान शनिवार को वरिष्ठ विपणन अधिकारी (एसएमओ) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए एसएमओ से जगतपुर पट्टी, पतरामपुर, रायपुर, नादेही, तालबपुर, कलियावाला, भवानीपुर, दादूवाल, हजीरो एवं धर्मपुर में अतिरिक्त क्रय केंद्र को खोले जाने की मांग की। किसानों ने कहा कि इस बार गेहूं की पैदावार अधिक है जिस कारण निर्धारित क्रय केंद्रों पर तौल प्रभावित हो सकती है। एसएमओ ने बताया कि फिलहाल खाद्य विभाग का सरकारी खाता नहीं खुलने के कारण तौल शुरू नहीं हो सकी है। खाता खोले जाने की प्रक्रिया जारी है। सोमवार से तौल शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी में तौल के लिए पांच कांटे लगाए गए हैं। वहां अमनप्रीत सिंह, दीदार सिंह, जसवीर सिंह, गुरपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन