रुद्रपुर। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महेश अग्रवाल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने मेयर रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सभा के संज्ञान में आया है कि काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।
इस मार्ग पर महाराजा अग्रसेन चौक है। चौड़ीकरण के साथ ही महाराजा अग्रसेन चौक के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भी पारित कराया जाए। समाजवाद और समानता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन के चौक को भव्य स्वरूप दिया जाए। मेयर ने कहा कि काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन चौक के विस्तारीकरण करने की घोषणा की। वहां पर महामंत्री हेमंत गर्ग, उपाध्यक्ष महेंद्र मित्तल, हरिशंकर अग्रवाल, रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, मंत्री नीतेश गुप्ता, नरेंद्र बंसल, संरक्षक कृष्ण मित्तल मौजूद रहे। ब्यूरो