फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   demand for vacancies.

डायट डीएलएड संघ ने शिक्षक भर्ती में देरी पर जताई चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
demand for vacancies.
गदरपुर। डायट डीएलएड संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रशिक्षितों ने कहा कि दो वर्ष बीतने के बाद भी भर्ती पूरी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। संघ ने नाराजगी जताई कि विभाग ने खुद एक कैलेंडर जारी कर जिलों को जून अंत तक नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए थे लेकिन वर्तमान तक एक भी जिले ने कैलेंडर के अनुसार कार्यवाही नहीं की है।
विज्ञापन

सोमवार को डायट डीएलएड प्रशिक्षितों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो भी भर्तियां निकाली गई हैं, उन्हें वर्तमान सरकार प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। बहुत जल्द शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। इसमें प्रमुख बिंदु लंबित प्राथमिक शिक्षक भर्ती का होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिलास्तर पर डाटा एंट्री के कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इन सभी गंभीर पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। किसी भी हाल में चुनावी तैयारियों या आचार संहिता के चलते भर्ती में देरी नहीं होगी और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। वहां योगेश जोशी, मनोज कालाकोटी, हिमांशु जोशी, गोपाल दानू, श्वेता, गुरप्रीत आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed