{"_id":"643eef62b89bfe32f005d374","slug":"demand-for-ncert-books-in-khatima-khatima-news-c-8-1-116035-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल की मनमानी से भड़के अभिभावकों का स्कूल गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निजी स्कूल की मनमानी से भड़के अभिभावकों का स्कूल गेट पर प्रदर्शन
Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
खटीमा में स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू करने की मांग करते अभिभावक। संवाद
खटीमा। क्षेत्र के निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रदर्शन कर एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू करने की मांग की।
मंगलवार को क्षेत्र के अभिभावक सितारगंज रोड स्थित एक निजी स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधक निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें चला रहे है।
कक्षा 1 से 12 तक वर्ष 2023-24 का नया सत्र शुरू होते ही विद्यालय एनसीईआरटी पुस्तकों के अलावा निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें लगाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। बच्चों से महंगी किताबें लाने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे अभिभावक बेहद परेशान हैं। अभिभावकों ने कहा कि मामले को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन व शिक्षा विभाग से शिकायत की गई। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधकों के मनमानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी बंद नही करते है तो अभिभावक स्कूल और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। वहां पूरन सिंह, दिनेश बिष्ट, आनंद, सोनू, रामा देवी, राजू भाटिया, दीपक ऐरी, पूजा कन्याल, शीला भाटिया आदि थे।