फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For More Trains From Ramnagar

विधायक के नेतृत्व में केंद्रीय रेलमंत्री से मिला केडीएफ का प्रतिनिधिमंडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demand For More Trains From Ramnagar
दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री को मांगों से अवगत कराते विधायक त्रिलोक चीमा व अन्य। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर में रेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के नेतृत्व में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मिला। उन्होंने बाजपुर रोड पर रेेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के नीचे प्रस्तावित दीवार न बनाने का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने उन्हें मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक चीमा बुधवार को केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई और अन्य पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में रेलमंत्री अश्वनी से मिले। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में विधायक चीमा ने रेलमंत्री को बताया कि एनई रेलवे का जंक्शन होने की वजह से प्राचीन नगरी काशीपुर के विकास में रेलवे की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि काशीपुर में निर्माणाधीन आरओबी पुल के नीचे प्रस्तावित दीवार से शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा। उन्होंने दीवार न बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने रामनगर-काशीपुर से सुबह पांच बजे नई जनशताब्दी एसप्रेस चलाकर वापस शाम पांच बजे रामनगर तक चलवाने की मांग की। उन्होंने रामनगर से सुबह सुपरफास्ट इंटरसिटी ट्रेन देहरादून के लिए चलाने का भी सुझाव दिया। लखनऊ-वाराणसी और पंजाब के लिए सीधी रेलसेवा की मांग की। कहा कि राजधानी देहरादून की सुगम यात्रा के लिए काशीपुर से जसपुर होकर धामपुर नई लाइन निर्माण का काम जल्द शुरू कराया जाए। विधायक ने काशीपुर में रेलवे साइडिंग क्षेत्र को बढ़ाने की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed