फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for measurement of land allotted for Ambedkar Park

आंबेडकर पार्क के लिए आवंटित जमीन की नापजोख की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demand for measurement of land allotted for Ambedkar Park
रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर में जमीन के संबंध में जानकारी लेते एसडीएम व तहसीलदार। - फोटो : RUDRAPUR
लालपुर/रुद्रपुर। ग्राम शिमला पिस्तौर में आंबेडकर पार्क की भूमि का विवाद सुलझाने के लिए एसडीएम और तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पटवारी से बुधवार को जमीन की पैमाइश कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिमला पिस्तौर में आंबेडकर पार्क की भूमि का विवाद चल रहा है। बसपा कार्यकर्ता महेश राव ने दिवाली के दिन जमीन पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाई थी, जिसे पुलिस ने हटा दिया था। पुलिस ने मूर्ति को महेश के सुपुर्द कर दिया था। बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने डीएम से जमीन की पैमाइश की मांग की थी। मंगलवार को किच्छा एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों से बातचीत की। दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन के संबंध में कागजात दिखाए। एसडीएम ने कहा कि आंबेडकर पार्क की भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पटवारी गरीब सिंह राणा को भूमि की पैमाइश करने का निर्देश दिया। कहा कि पैमाइश की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। टीम में सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर में मूल निवासी संघ के लोगों ने मंगलवार को ग्राम शिमला पिस्तौर में आंबेडकर पार्क और खेल मैदान के लिए आवंटित जमीन की नापजोख करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम उत्तम सिंह चौहान को सौंपा। वहां नंदलाल, हरीश मौर्य, सियाराम गौतम, सुरेश कुमार, राम नरेश दोहरे, नत्थूलाल कोली, धर्मेंद्र, महेश, उमेश कुमार, गणेश कुमार आदि थे। संवाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed