फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for fee waiver, parents demonstrated

फीस माफी की मांग, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for fee waiver, parents demonstrated
सितारगंज में हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर/सितारगंज/जसपुर। फीस माफी की मांग को लेकर निजी स्कूलों के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। रुद्रपुर में रविवार को लोगों ने मेट्रोपोलिस कॉलोनी के पास प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने निजी स्कूलों से जनहित फीस माफ करने की मांग की। वहां मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, दिलीप कुमार, राजेश तिवारी, सुमेश राय, परमिल, सुनील शुक्ला, बीपी चावला, संजीव पांडे, बृजेश तिवारी, इशांत, सीपी शर्मा, संदीप चीमा, तजिंद्र विर्क, नंदलाल, बलजीत सिंह, अमित राठौर, निशांत शाही, रमेश, अजीत आदि थे।
विज्ञापन

इधर, सितारगंज में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों से फीस वसूलने के विरोध में अभिभावकों ने नो स्टडी नो फीस का नारा बुलंद कर दिया है। रविवार को पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे के नेतृत्व में अभिभावक सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि स्कूल प्रबंधन ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां विजय कौशल, हरिओम देवल, ललित वर्मा, मोनू देवल, मूलचंद, लक्ष्मण सिंह राणा, मुकेश देवल, हरीश जोशी, राजू राठौर, पवन कौशल, मोनिस अंसारी, आजम, मनोज जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जसपुर में अभिभावकों ने विधायक आदेश चौहान को ज्ञापन देकर सीएम से वार्ता कर कोरोना के दौरान बंद शिक्षण संस्थाओं के बच्चों की फीस माफ कराने की मांग की। आरोप लगाया कि फीस जमा न करने पर बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बंद करने की चेतावनी दी जा रही है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अभिभावक स्कूलों की फीस जमा करने में असमर्थ हैं। वहां सुलेमान, शफीक अहमद, श्याम बाबू ,जाहिर हुसैन, साहिल चौधरी, प्रभात कुमार आदि थे।

रुद्रपुर के मेट्रोपालिस सिटी में स्कूल फीस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।

रुद्रपुर के मेट्रोपालिस सिटी में स्कूल फीस के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

जसपुर में विधायक को ज्ञापन देतें अभिभावक।

जसपुर में विधायक को ज्ञापन देतें अभिभावक।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed