{"_id":"601308318ebc3e333a554e8f","slug":"demand-for-development-kashipur-news-hld4127800167","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने प्रशासन के आगे रखी क्षेत्र के विकास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने प्रशासन के आगे रखी क्षेत्र के विकास की मांग
विज्ञापन
काशीपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संगठन काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ने काशीपुर क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम गौरव सिंघल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
फोरम संयोजक राजीव घई के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में फोरम सदस्यों ने काशीपुर क्षेत्र में आईआईटी व मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, काशीपुर से दिल्ली, देहरादून के लिए रेल संचालन शुरू करने, रोडवेज बस अड्डा शिफ्ट करने, एनएच-74 पर निर्माणाधीन आरओबी का निर्माण तेजी से कराने, तीर्थ द्रोणसागर की दशा सुधारने, भूमिगत द्रोण माइनर के ऊपर पक्की सड़क बनाने सहित अन्य मांगें रखीं।
एसडीएम ने कहा कि द्रोण माइनर के ऊपर पक्की सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग करेंगे। इसकी डीपीआर बन चुकी है। दो से तीन महीने में सड़क का निर्माण हो जाएगा। लक्ष्मीपुर माइनर की सफाई करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं। रोजवेज बस अड्डे को शिफ्ट करने के संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में फोरम सदस्य डॉ. रवि सिंघल, डॉ. एसपी गुप्ता, अरुण भक्कू, आयुषी नागर, दिलप्रीत सेठी आदि थे। (संवाद)