फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for development in Kashipur

बलूनी से की काशीपुर को गोद लेने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for development in Kashipur
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात करते काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के प्रतिनिधि। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख/ राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर मुलाकात की। फोरम ने बलूनी से विकास की दौर में पिछड़ते जा रहे काशीपुर को गोद लेने का आग्रह किया जिसे बलूनी ने स्वीकार किया।
विज्ञापन

फोरम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) को काशीपुर में स्वीकृत कराने और प्रदेश के शिक्षा का केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि आईआईआईटी को 25 एकड़ भूमि में स्थापित किया जा सकता है और यह भूमि काशीपुर के एस्कॉर्ट फार्म में उपलब्ध है।
विज्ञापन

काशीपुर की विभिन्न समस्याओं के साथ ही फोरम ने काशीपुर में रेलवे पुल बनने में आ रही रुकावटों, नई ट्रेन शुरू करने, सड़कों, फ्लाई ओवर के निर्माण की समस्या भी रखी। फोरम अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि बलूनी ने इन प्रस्तावों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, किसान मंच के महामंत्री अरुण भक्कू, दिलप्रीत सिंह सेठी, सोमपाल प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed