{"_id":"6946f2f8c1c44c060e09b694","slug":"demand-for-arrest-of-accused-in-case-of-death-of-teenager-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-136711-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किशोर की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किशोर की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। किशोर को छत से फेंकने और उसकी मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों के साथ बाजपुर सीओ विभव सैनी का घेराव किया। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ठुकराल ने इस मामले में आरोपियों को एक सफेदपोश पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उसका नाम उजागर करने की बात कही है।
बीते 23 नवंबर को रुद्रपुर के रंपुरा से एक बरात बाजपुर क्षेत्र में आई थी। शादी समारोह में रुद्रपुर निवासी सचिन कोली (17) भी आया था। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने सचिन को बुरी तरह से पीटा और बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
28 नवंबर को बरेली स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोगों के साथ सीओ विभव सैनी का घेराव किया।
वहां मृतक की माता नन्ही देवी, हिम्मत सिंह, तुलाराम कोली, दर्शन कोली, निशान कोली, नीरज, जितेंद्र, राकेश, गोपाल, चंद्रसेन, कुलदीप, ओमप्रकाश, राकेश, सन्नी, बाबूराम, विजय आदि मौजूद रहे। सीओ विभव सैनी ने बताया कि एक आरोपी को जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।