फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand For Admission in kashipur

Udham Singh Nagar News: प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग के लिए विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Demand For Admission in kashipur
काशीपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। संवाद
काशीपुर। राधेहरि राजकीय पीजी कॉलेज में वंचित छात्रों ने प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य से पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले सभी छात्रों को प्रवेश देने एवं तिथि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को राधेहरि महाविद्यालय में आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि 14 अगस्त को प्रवेश की अंतिम तिथि के चलते सुल्तानपुर पट्टी, केलाखेड़ा, रामनगर, जसपुर, बाजपुर, काशीपुर, महुआखेड़ागंज आदि से आने वाले छात्र-छात्रा प्रवेश से वंचित रह गए हैं। सुबह से प्रवेश के लिए महाविद्यालय में भटक रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे रहा है। कहा कि प्रवेश नहीं मिलने से छात्रों का एक साल खराब हो जाएगा। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। इससे पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय का चैनल गेट बंद कर काफी समय तक प्रदर्शन किया। काफी देर बाद प्राचार्य के समझाने पर आक्रोशित छात्र शांत हुए। प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। छात्रों का ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। वहां पर आकाश, जिशान मलिक, फैजान, तौहिद, इमरान, कंचन, नेहा, कोमल, चांदनी, मुस्कान, लक्ष्मी, पिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्नातक में सीट 920, प्रवेश हुए 1,571

काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं की 920 सीट के लिए क्षमता से अधिक 1,571 प्रवेश हो चुके हैं। कक्षाएं भी शुरू हो चुकीं हैं। इसके बावजूद वहां प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए छात्रों का हंगामा हो रहा है। प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल और प्रवेश समन्वयक डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर 3,638 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। महाविद्यालय के बीए प्रथम सेमेस्टर में 480 सीट के लिए 1,032, बीएससी पीसीएम, जेडबीसी की 120 सीट पर 214, बीकॉम की 320 सीट पर 325 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। अब प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रवेश के लिए संस्तुत छात्र-छात्राओं के दस्तावेज 19 अगस्त तक अपलोड होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में 2603 विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के तीनों संकायों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। बुधवार तक कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम में कुल 2603 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया था। हालांकि कॉलेज प्रशासन भविष्य में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पहुंचने पर उन्हें प्रवेश देने की बात कह रहा है, ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। इस संबंध में परीक्षा प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में लगभग सभी बच्चों ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed