फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Demand for action against the accused after the death of the husband injured in the assault

Udham Singh Nagar News: मारपीट में घायल पति की मौत होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the accused after the death of the husband injured in the assault
काशीपुर। एक महिला ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर उसके पति को मारपीट कर घायल करने और इलाज के दौरान मौत होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम फिरोजपुर निवासी सविता पत्नी स्व. चंद्रपाल ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें कहा कि ग्राम फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति व उसका भांजा बीती 18 जुलाई को उसके पति चंद्रपाल सिंह को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगों ने उसके पति को पहले शराब पिलाई उसके बाद उसके साथ खूब मारपीट कर गंभीरावस्था में घर से कुछ दूरी पर छोड़कर चले गए। बताया उसका पति बमुश्किल घर पहुंचा, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जब उसने उन लोगों से पति के साथ मारपीट करने का कारण पूछा तब उन लोगों ने कहा कि वह उनके साथ अभद्रता कर रहा था। साथ ही कुछ कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उसके पति की 21 जून को मौत हो गई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed