फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delhi Pantnagar First Flight Cancelled due to low visiblity

Udham Singh Nagar News: धुंध के चलतेे दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली उड़ान रद्द

Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi Pantnagar First Flight Cancelled due to low visiblity
रुद्रपुर व पंतनगर क्षेत्र में सुबह के समय छाई रही हल्की धुुंध
विज्ञापन


पंतनगर। रुद्रपुर व पंतनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, जो लगभग 10 बजे बजे तक बरकरार रही। इससे विमानों की लैंडिंग में जरूरी दृश्यता उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसके चलते 8:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 9:15 बजे पंतनगर पहुंचने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइट संख्या 6ई-7156 को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने से इसमें टिकट बुक कराए 20 यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी जबकि कुछ यात्रियों ने इंडिगो की दो घंटे बाद 10:24 बजे पंतनगर आने वाली (दूसरी) फ्लाइट संख्या 6ई-7324 से आने का निर्णय लिया।

इंडिगो प्रबंधन ने रद्द फ्लाइट के सात यात्रियों को पंतनगर रवाना किया। बाकी यात्रियों को किराया वापसी या सड़क मार्ग से भेजने का विकल्प उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार पंतनगर से पहली फ्लाइट में टिकट बुक कराए 32 यात्रियों में से कुछ को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया और कुछ ने किराया वापस ले लिया। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुमित सक्सेना ने बताया कि कम दृश्यता के चलते दिल्ली-पंतनगर के बीच पहली फ्लाइट को रद्द किया गया है। इधर, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मानसून की सक्रियता चलते कभी-कभी बादल नीचे तक आ जाते हैं, जिस कारण धुंध जैसा प्रतीत होता है। मंगलवार सुबह भी बादल थोड़े नीचे आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed