फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Delay in Foothpath raises Many problems

फुटपाथ नहीं बनने से दुकानों के आगे कीचड़ की समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Delay in Foothpath raises Many problems
रुद्रपुर। रुद्रपुर बाजार में फुटपाथ निर्माण में हो रही देरी का खामियाजा व्यापारियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने के बावजूद फुटपाथ न बनने से कीचड़ की समस्या हो रही है। शनिवार को बारिश के बाद बाजार में कई दुकानों के आगे कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन

फुटपाथ निर्माण के लिए रुद्रपुर की पंजाबी मार्केट में दुकानों के आगे करीब एक साल पहले ही व्यापारी फुटपाथ और नाली निर्माण के लिए अतिक्रमण हटवा चुके हैं। नगर निगम ने आज तक पंजाबी मार्केट में फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया है। जिस कारण फुटपाथ के आगे पुरानी नालियों के चोक होने से कीचड़ की समस्या आ रही है। शनिवार सुबह बारिश के बाद पंजाबी मार्केट में कई दुकानों के आगे कीचड़ की समस्या उत्पन्न हुई। जिस कारण ग्राहक भी दुकानों से खरीदारी के लिए बचते रहे। इसी तरह रुद्रपुर बाजारी बठला गली में भी व्यापारी फुटपाथ निर्माण के लिए अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण हटवा चुके हैं। लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक फुटपाथ निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिस कारण दुकानों के आगे फुटपाथों के लिए छोड़ा गया स्थान चतूबरे की तरह प्रतीत हो रहे हैं। इससे रात के समय हादसों की आशंका बनी हुई है। पर्याप्त बजट होने के बावजूद बाजार क्षेत्र का फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा रहने से नगर निगम की इच्छाशक्ति पर भी सवाल उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed