{"_id":"6a1a994d55ebdaaf4b071b86","slug":"dehradun-roadways-bus-crashes-into-tree-while-attempting-to-avoid-motorcyclist-passengers-injured-kashipur-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur News: पेड़ से टकराई देहरादून रोडवेज की बस, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 26 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur News: पेड़ से टकराई देहरादून रोडवेज की बस, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा, 26 यात्री थे सवार
Sat, 30 May 2026 01:35 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 30 May 2026 01:35 PM IST
सार
देहरादून रोडवेज की बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घनाग्रस्त हो गई। बस में 26 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस मंडी समिति के सामने पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हाथ से में 13 यात्री घायल हो गए, उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
देहरादून डिपो की बस संख्या यूके 7पीए 4512 देहरादून से हल्द्वानी जा रही थी। शनिवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास जब बस काशीपुर के मंडी समिति के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार अचानक बस के सामने से आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पेड़ से टकराया गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास हर सीट से लेकर बूथ तक की जमीनी रिपोर्ट, देखकर सभी नेता रह गए चकित
विज्ञापन
बस में 26 यात्री सवार थे। जिनमें 13 यात्री घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार हुआ। उपचार के बाद सभी दूसरी बस से अपने गंतव्य को चले गए। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया।
