फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   dehradun, Pithoragarh and Pantnagar air service timings changed

Pantnagar News: देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर हवाई सेवा का समय बदला; ये है नया शेड्यूल

Mon, 22 Jul 2024 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jul 2024 10:29 AM IST
सार

उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित हवाई सेवा से लगभग 12 से 15 घंटे की दूरी मात्र एक-डेढ़ घंटे में सिमट गई है। पर्यटन और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई सेवा का अब शेड्यूल बदला गया है।

विज्ञापन
dehradun, Pithoragarh and Pantnagar air service timings changed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित हवाई सेवा से लगभग 12 से 15 घंटे की दूरी मात्र एक-डेढ़ घंटे में सिमट गई है। पर्यटन और व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हवाई सेवा का अब शेड्यूल बदला गया है।

विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से संचालन की अनुमति मिलने के बाद फ्लाई बिग ने बीती दो फरवरी से इस हवाई सेवा को शुरू किया था। इसे अब तीन साल का और विस्तार मिल गया है। कंपनी इस हवाई मार्ग पर अपने नए 19 सीटर एयरक्राफ्ट से हवाई सेवा मुहैया करवा रही है। उड़ान योजना के तहत पंतनगर- पिथौरागढ़ के बीच किराया 1999 रुपये से शुरू होकर लगभग पांच हजार रुपये के बीच निर्धारित किया गया है। जून में इस हवाई सेवा की अवधि समाप्त होने पर इसके बंद होने के कयास लगने शुरू हो गए। साथ ही यह हवाई सेवा कुछ दिनों के लिए बंद भी हो गई थी। तीन साल का सेवा विस्तार मिलने के बाद कंपनी ने अब इस हवाई सेवा को सप्ताह में छह दिन पुनः संचालित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

ये है नया शेड्यूल

प्रस्थान                समय                आगमन             समय

देहरादून             09:50             पिथौरागढ़             11:05

पिथौरागढ़             11:30             पंतनगर             12:20

पंतनगर             12:45             पिथौरागढ़             13:35

पिथौरागढ़             14:00             देहरादून             15:15

तकनीकी कारणों से नहीं उतर सकी दून-पंतनगर फ्लाइट
हवाई सेवा प्रदाता सरकारी कंपनी अलायंस एयर देहरादून-पंतनगर के बीच सप्ताह में दो दिन (रविवार एवं सोमवार) हवाई सेवा मुहैया करवा रही है। रविवार को कंपनी का विमान अपने तय समय पर देहरादून से उड़ान भरकर पंतनगर तो पहुंचा लेकिन यहां लैंड नहीं हो सका और एयरपोर्ट के ऊपर हवा में चार चक्कर लगाकर वापस देहरादून लौट गया। इससे पंतनगर आने और यहां से जाने वाले यात्रियों को निराश होना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि फ्लाइट पंतनगर में तकनीकी कारणों से नहीं लैंड हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed