फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dehradun gets First Position In JJM Connection

जेजेएम : पेयजल कनेक्शन देने में यूएस नगर फिसड्डी तो दून अव्वल

Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dehradun gets First Position In JJM Connection
13 जिलों में 14 लाख के सापेक्ष 11 लाख लोगों के घर पहुंचा जल
विज्ञापन


रुद्रपुर। जल जीवन मिशन योजना से उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन देने में प्रदेश में यूएस नगर जिला फिसड्डी साबित हो रहा है, जबकि देहरादून ने कनेक्शन देने में पहले, चमोली दूसरे और बागेश्वर जिला तीसरे स्थान पर है। यूएस नगर में 201529 उपभोक्ताओं के सापेक्ष 131075 के घर पेयजल कनेक्शन लग गए हैं। प्रदेश के 13 जिलों में फरवरी तक 315043 उपभोक्ताओं के घर पेयजल कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए वर्ष 2019 में जेजेएम की शुरूआत की गई थी। इसके तहत प्रदेश में 14,94,485 उपभोक्ताओं को वर्ष 2024 फरवरी तक पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अब तक 11,79,442 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया है। यूएस नगर जिले में दो लाख परिवारों को पेयजल कनेक्शन पहुंचाने के लिए पेयजल निगम की ओर से 956.52 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। जिले में अब तक 65.04 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। सात माह में जिले में 70 हजार उपभोक्ता व प्रदेश में तीन लाख उपभोक्ताओं के घर पेयजल कनेक्शन पहुंचाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

-
जिला - उपभोक्ता - पेयजल कनेक्शन
देहरादून - 127724 - 125757
चमोली - 77650 - 73062
बागेश्वर - 55027 - 50229
उत्तरकाशी - 71691 - 63736
टिहरी - 135268 - 115397
चंपावत - 47944 - 39941
पिथौरागढ़ - 95408 - 79060
पौड़ी - 116319 - 94886
रुद्रप्रयाग - 56779 - 46076
हरिद्वार - 266872 - 199116
नैनीताल - 113488 - 76338
अल्मोड़ा - 128786 - 84769
यूएस नगर - 201529 - 131075
कुल - 1494485 - 1179442
-
कोट-
प्रदेश में यूएस नगर की रैंकिंग भले ही कम है लेकिन अगले सात माह में उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन देने का एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है कि फरवरी तक 70 हजार उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा देंगे। -मृदुला सिंह, एसई, पेयजल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन


(नोट- जल जीवन मिशन -हर घर जल डैशबोर्ड से लिए गए आंकड़ों की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed