फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Deewali celebration in district.

आग लगाते ही हवा में घूमेगी चकरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Deewali celebration in district.
रोचक मदान। - फोटो : RUDRAPUR
बच्चों और आतिशबाजी के शौकीनों को लुभाने के लिए पटाखा बाजार में आसमान में घूमने वाली चरखी आई है। आमतौर पर चरखी जमीन पर घूमती है, लेकिन इस बार मंकी स्पिनर के नाम से आई चरखी में आग लगाते ही वह हवा में घूमने लग रही है। ग्राहक इसको खासा पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 250 रुपये है।
विज्ञापन

दीपावली पर आतिशबाजी के सामान पर इस बार महंगाई तो खूब है, लेकिन लोग खरीदारी में कमी नहीं कर रहे हैं। हालांकि इस बार दुकानें कम लगी हैं। पिछले वर्ष कोरोना काल में मोदी मैदान में 244 दुकानें लगी थीं, जबकि इस बार सिर्फ 135 दुकानें ही लगाई गईं हैं जबकि वर्ष 2019 में 288 दुकानदारों ने पटाखों की दुकान लगाई थी। ग्राहकों को लुभाने के लिए पटाखा कारोबारी कॉक के ब्रांड में 40 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रहे हैं। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि इस बार मोदी मैदान में पटाखे की दुकान लगाने के लिए 135 लोगों को लाइसेंस दिया गया है।
विज्ञापन

लहसुन बम से लेकर, बूम बूम वाले छोटे पटाखों की धूम
बचपन में हथगोले तो खूब फोड़े होंगे, लेकिन बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस बार हथगोले जैसे ही लहसुन बम आए हैं, जो दिखने में लहसुन की तरह छोटे हैं। लहसुन बम 10 रुपये तो बूम-बूम वाले बम 20 रुपये के मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक के पटाखे
रुद्रपुर। मोदी मैदान में लगे पटाखा बाजार में ग्राहकों के लिए 10 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक पटाखे मिल रहे हैं। 10 रुपये में बच्चों के छोटे पटाखे तो हजारों रुपये के आसमान में फूटने वाले शॉट मिल रहे हैं। ऐसे ही छोटे बमों की लड़ियां दो हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की हैं।
क्या कहते हैं पटाखा कारोबारी
17 साल से पटाखे की दुकान लगा रहा हूं, पहले ही माल खरीदकर रख दिया था, लेकिन भारी बारिश से आपदा आने पर कुछ माल खराब हो गया। कारोबार में भारी चपत लगी है। -नितिन सक्सेना।
35 साल से पटाखे की दुकान लगा रहे हैं, पटाखे के कारोबार का ग्राफ ऊपर नीचे होता रहता है। दीपावली पर्व की खुशी का इजहार करने के लिए लोग खूब पटाखे फोड़ते हैं। महंगाई के बावजूद लोग पटाखे खरीदने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। -प्रकाश पांडेय।
-
पटाखों का कारोबार अच्छा चल रहा है, दीपावली पर्व मनाने के लिए लोग खूब पटाखे खरीद रहे हैं। इस बार पिछले साल से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। -अजीत सक्सेना।

-
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछली बार दुकान ही नहीं लगाई थी, इस बार दुकान लगाई है तो उम्मीद है कि पटाखा कारोबार अच्छा रहेगा। बच्चों के लिए पटाखों की खूब वैराएटी रखी हुई है। -रोचक मदान।

अजीत सक्सेना।

अजीत सक्सेना।- फोटो : RUDRAPUR

प्रकाश पांडेय।

प्रकाश पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

नितिन सक्सेना।

नितिन सक्सेना।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पटाखा में बिकने के लिए रखी आसमान में घूमने वाली चरखी।

रुद्रपुर के पटाखा में बिकने के लिए रखी आसमान में घूमने वाली चरखी।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के पटाखा बाजार में बिकने के लिए रखा बूम-बूम बम।

रुद्रपुर के पटाखा बाजार में बिकने के लिए रखा बूम-बूम बम।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के मोदी मैदान में पटाखे खरीदते लोग।

रुद्रपुर के मोदी मैदान में पटाखे खरीदते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed