फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   deepak, sheetal, Kulwant shock 12 thousand reward team

दीपक, शीतल, कुलवंत की टीम ने झटका 12 हजार का इनाम

Mon, 26 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, काश्ाीपुर
ब्यूूूराे, अमर उजाला, काश्ाीपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
deepak, sheetal, Kulwant shock 12 thousand reward team

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) के सालाना आग्नेत्र के तीसरे और अंतिम दिन खेल, क्विज, गोलगप्पा इंटिंग कंप्टीशन, फैशन शो सहित तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें काशीपुर आईआईएम के अलावा बाहर के मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की टीमों ने प्रतिभाग किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। फेस्ट कॉर्डिनेटर रिचा प्रसाद, मीडिया एंड पर्सनल रिलेशन कमेटी के मैंबर रिनेश, केशव और पंखुरी ने बताया कि रविवार को आईटी क्लब द्वारा केस स्टडी पर प्रतियोगिता आयोजित हुई।

विज्ञापन


जिसमें आईआईएम काशीपुर के दीपक, शीतल, कुलवंत की टीम ने 12 हजार का इकलौता पुरस्कार झटका। इंडियन मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि तीसरा स्थान आईएमडीआर पुणे की टीम ने पाया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स एंड कल्चरल शीर्षक पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में आईआईएम काशीपुर के शशांत, विभूति की टीम विजयी रही। जबकि आईआईएम काशीपुर के सौरभ और नताशा दूसरे स्थान पर रहे। निशात नामक आयोजित गीत प्रतियोगिता में आईएमटी काशीपुर के छात्र अपूर्व पंत ने पांच हजार का पहला पुरस्कार झटका। जबकि इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट निरमा यूनिवर्सिटी अहमदाबाद की आदिती राणा ने दूसरा स्थान हासिल कर तीन हजार रुपए नगद जीते। केंद्रीय विद्यालय की संगीत शिक्षिका व जज कल्पना खन्ना ने पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटसल (मिनी फुटबाल) का फाइनल आईएमटी काशीपुर ने जीता। जबकि दिल्ली बिजीनेस स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भी आईएमटी काशीपुर के नाम रहा। जबकि आईआईएम काशीपुर दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन का खिताब आईआईएम काशीपुर ने जीता। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईआईटी रूड़की ने जीता जबकि आईआईएम काशीपुर दूसरे स्थान पर रही। कैरम और चैस का खिताब आईआईएम काशीपुर की टीम के नाम रहा। वास्टेबाल प्रतियोगिता में डीआईटी देहरादून जीती। उधर मैस कमेटी द्वारा आयोजित पानी पूरी ईटिंग कंप्टीशन में बू पानीकर ने 90 सेकेंड के अंदर 48 पानी पूरी खाकर पहला स्थान हासिल किया।


जबकि अनंत ने 45 पानी पूरी खाकर दूसरा, माथन ने 44, युवराज चौबे ने 47 और पंखुरी ने 42 पानी पूरी खाकर तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। नुक्कड़ नाटक में जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा ने दस हजार का पहला पुरस्कार जीता। जबकि आईआईएम काशीपुर दूसरे तथा नेता जी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट जमशेदपुर तीसरे स्थान पर रही। आईआईएम काशीपुर के छात्र विभूति शुक्ला ने फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित की। आईआईएम काशीपुर ने मीडिया पार्टनर अमर उजाला बनने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed