फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Woman in Kelakheda

ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने थाने में काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Death of Woman in Kelakheda
बाजपुर की मृतका अंजुम
बाजपुर। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगा केलाखेड़ा थाने में हंगामा किया। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जिला रामपुर थाना स्वार यूपी के ग्राम धर्मपुर निवासी अंजुम (27) का निकाह छह साल पहले केलाखेड़ा के मंसूरनगर निवासी युवक से हुआ था। काफी समय से उसकी अपने ससुरालियों से अनबन चल रही थी। बुधवार सुबह अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर अंजुम के मायके पक्ष समेत सीओ वंदना वर्मा और केलाखेड़ा थानाध्यक्ष बीसी जोशी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई। इस दौरान अंजुम के मायके वालों ने उसके पति, जेठ समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। उन्होंने अंजुम के ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। तहसीलदार मो. यूसुफ की मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। महिला के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही अंजुम की मौत की वजह पता चल सकेगी। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने अंजुम के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। अंजुम के तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed