फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Udham Singh Nagar News: Two hours after delivery discharge the pregnant woman from death before reaching home

Udham Singh Nagar News: प्रसव के दो घंटे ही बाद प्रसूता को दे अस्पताल से छुट्टी, घर पहुंचने से पहले ही मौत

Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Thu, 31 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

प्रसव पीड़िता को गढ़ीनेगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप है कि केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने देखने के बाद पत्नी को टहलने के लिए कहा। शाम को प्रसव नॉर्मल हो गया। कुछ समय बाद नर्स ने उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar News: Two hours after delivery discharge the pregnant woman from death before reaching home
काशीपुर में गढ़ीनेगी पीएचसी केंद्र में महिला आयोग उपाध्यक्ष को आपबीती सुनाता पीड़ित पति। संवाद

विस्तार

साधारण प्रसव के दो घंटे बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज महिला की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने एक स्टाफ नर्स पर महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने पीड़ित परिवार का हाल जान कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बाबरखेड़ा निवासी प्रवीण कुमार ने राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर कहा कि डेढ़ साल पहले उसका विवाह बाजपुर रेलवे कॉलोनी निवासी अनु के साथ हुआ था। वह पत्नी के साथ मालधन में किराये पर कमरा लेकर रहता था। पत्नी ने पास में ही कपड़े की दुकान खोली थी।
विज्ञापन


27 अगस्त की सुबह पत्नी अनु सागर को प्रसव पीड़ा होने पर गढ़ीनेगी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आरोप है कि केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने देखने के बाद पत्नी को टहलने के लिए कहा। शाम को प्रसव नॉर्मल हो गया। कुछ समय बाद नर्स ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घर पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। नवजात शिशु स्वस्थ है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को सायरा बानो ने केंद्र पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में तैनात स्टाफ से जानकारी ली। मामले की रिपोर्ट तैयार कर महिला आयोग को भेजी जा रही है। घटना की जांच कराई जाएगी।


ये भी पढ़ें...Raksha Bandhan: दिनभर धूमधाम से मनाया गया त्योहार, यहां भाइयों के लिए राखी लेकर जेल पहुंची बहनें, तस्वीरें

गढ़ीनेगी पीएचसी में प्रसव के कुछ घंटे बाद महिला की मौत की सूचना मौखिक मिली है। साधारण प्रसव होने पर 48 घंटे के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। विभागीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed