फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Villager in Bazpur Doraha

बाजपुर दोराहे के पास गन्ने के खेत में मिला अधेड़ का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Death of Villager in Bazpur Doraha
बाजपुर। संदिग्ध हालात में अधेड़ की मृत्यु हो गई। उसका शव बाजपुर दोराहा पुलिस चौकी के पास हाईवे स्थित गन्ने के खेत में मिला। शरीर पर चोट के निशान न मिलने पर नशे की हालत में पड़े रहने से मृत्यु की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित किसान सुखजीत सिंह के गन्ने के खेत में बुधवार को अधेड़ का शव मिला। खेत में घास काटने गई महिला ने शव को सबसे पहले देखा। खेत मालिक की सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र राजपूत, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से कई कागजात मिले। इनमें शामिल आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त केलाखेड़ा के गांव रामनगर निवासी दारा सिंह (50) के रूप में की गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे उनके भतीजे पवन कुमार ने बताया कि उसके चाचा दारा सिंह गांव बरहैनी निवासी एक ठेकेदार के साथ शादी-विवाह में खाना बनाते थे। दो दिन पहले ही चाचा से उसकी मुलाकात हुई थी। उसकी चाची लक्ष्मी देवी की 18 साल पहले मृत्यु हो चुकी हैं। मृतक का एक बेटा हलवाई का कार्य करता है। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने शराब के नशे में रातभर पड़े रहने से मृत्यु की आशंका जताई। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed