फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of Two Youth in Us Nagar

ऊधम सिंह नगर: अलग-अलग हादसों में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Death of Two Youth in Us Nagar
खटीमा/सितारगंज। अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पहली घटना में खटीमा में बुढ़ाबाग निवासी नरेंद्र सिंह राणा (35) पुत्र रोशन सिंह राणा नदन्ना बृहस्पतिवार को स्कूटी से घर लौट रहा था। पहेनिया-कुटरी बाईपास हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा से उसे उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद नरेंद्र को रेफर कर दिया।
हायर सेंटर ले जाते समय नरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे एसआई पंकज महर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी चार बहनें भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक अपने पीछे पत्नी ब्रजबाला और छह वर्षीय बेटा निश्चय को बिलखता छोड़ गया है। मृतक घर पर खेतीबाड़ी का कार्य करता था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पिंडारी गांव निवासी महेंद्र सिंह (40) पुत्र सुरेश सिंह बृहस्पतिवार को इंडेन गैस एजेंसी के पास हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर के पति भाजपा नेता पलविंदर सिंह औलख ने महेंद्र को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देख ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया कि हादसे का कारण जानने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्कूटी में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed