फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of the young man in bazpur

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mon, 24 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर। Updated Mon, 24 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Death of the young man in bazpur
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नगर के मोहल्ला संजय नगर निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। रविवार को प्रकाश स्ट्रॉ बोर्ड के पास काशीपुर से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की कटकर मौत हो गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसआई टीसी जोशी, एसआई रामगोपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त शहर के मोहल्ला संजयनगर निवासी बिट्टू (25) पुत्र रामलाल के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला चमोली के क्षेत्र देवाल निवासी दलवीर सिंह (22) पुत्र जोत सिंह यहां श्यामपुरम कॉलोनी में अपने भतीजे हरेंद्र और दो अन्य साथियों के साथ शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद सोया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे हरेंद्र ने उठकर देखा तो दलवीर बेहोश था। उसे सरकारी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हरेंद्र ने बताया कि मृतक दलवीर और दो अन्य साथियों के साथ दिसंबर से श्यामपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह चारों वैशाली कॉलोनी स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में ट्रेनिंग कर रहे हैं। उसने बताया कि मृतक दलवीर का एक बड़ा भाई महेंद्र चेन्नई में नौकरी करता है। उसकी एक अविवाहित बहन है। उसने बताया कि दलवीर के मरने की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed