फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of RiceMiller in Jaspur

दुर्घटना में राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of RiceMiller in Jaspur
मयंक अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नील गाय से कार के टकराने से राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल (42) अपनी पत्नी नीति अग्रवाल और बेटे आदि अग्रवाल के साथ अपने ससुराल सहारनपुर गए थे। बृहस्पतिवार को लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर फीका नदी के पास उनकी कार के सामने नील गाय आ गई। नील गाय से टकराने के कारण मयंक अग्रवाल नियंत्रण खो बैठे और कार खाई में चली गई। हादसे में मयंक अग्रवाल, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मपुर चौकी पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मयंक की मौत हो गई। मयंक कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। राइस मिल एसोसिएशन, उद्योग व्यापार मंडल, शिक्षक संघ, समदर्शी संस्था, श्री अग्रवाल सभा आदि संगठनों के सदस्यों ने उनकी मौत पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed