फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   death of laborer in farm

खेत में पानी लगा रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
death of laborer in farm
नानकमत्ता। गेहूं के खेत में पानी लगा रहे मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी नरेंद्र पाल (35) पुत्र नत्थू लाल दिहाड़ी मजदूरी करता था। मंगलवार को नरेंद्र गांव के ही तरसेम सिंह के गेहूं के खेत में दिहाड़ी मजदूरी पर पानी लगा रहा था। शाम करीब पांच बजे नरेंद्र की पत्नी पार्वती खेत पर उसके लिए चाय और पानी लेकर गई। नरेंद्र ने पत्नी को जल्द घर आने की बात कहकर वापस भेज दिया। रात तकरीबन आठ बजे तक जब वह घर नहीं आया तो पत्नी ने उसका नंबर मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। पार्वती ने खेत स्वामी से पूछा।
विज्ञापन

परिजन खेत स्वामी व पड़ोसियों के साथ नरेंद्र को ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे तो खेत की नाली में नरेंद्र अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे बाइक से निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पार्वती, 11 वर्षीय पुत्री पूजा व आठ साल के पुत्र रजत का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह प्रतापपुर चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। थानाध्यक्ष केसी आर्य ने बताया कि मामले में अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed