फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death of father who came to celebrate the birthday of twins in kashipur

गम में बदली खुशियां: जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाने आए पिता की मौत, युवक मथुरा में करता था काम; जानें मामला

Mon, 03 Jun 2024 09:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:01 PM IST
सार

काशीपुर में जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
Death of father who came to celebrate the birthday of twins in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। मोहल्ला पक्काकोट आनंद नर्सरी के पास निवासी लखमीचंद्र उर्फ बाबूराम के इकलौते बेटे शिवकुमार उर्फ आकाश (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाबूराम के मुताबिक बीते रविवार की शाम वह जब अपने काम से घर आए तब उन्होंने बेटे शिवकुमार से कहा कि बहू और बच्चे बाहर कहीं गए हैं। तुम दाल बना लो यह कहकर वह किसी काम से घर से बाहर चले गए।

बताया कि जब वह घर लौटे तो बेटा शिवकुमार जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने यह देखकर पड़ोसियों को जानकारी दी। साथ ही एंबुलेंस 108 से सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब वह शव को घर ले आए। इधर कटोराताल पुलिस सूचना पर घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kumaon News: बेटे ने मरने से पहले पिता और भाईयों को क्यों काटा...जानें वजह, पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता लखमीचंद्र ने बताया उनका बेटा मथुरा में मेहनत-मजदूरी करता था। सोमवार (तीन मई) को उसके जुड़वा बच्चे बेटी हरशीरत और बेटा मनराज की पांचवां जन्मदिन मनाने के लिए शिवकुमार एक मई की सुबह करीब चार बजे मथुरा से घर आ गया था। उन्होंने बताया कि तीन बेटियों में वह इकलौता बेटा था। दो बेटियों की शादी कर दी है जबकि एक बेटी पढ़ाई कर रही है। वहीं की शिवकुमार की मां की दो साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी।

नशे की लत छु़ड़ाने को नौकरी करने भेजा था मथुरा
मृतक शिवकुमार के पिता लखमी चंद्र ने बताया कि बेटे की नशे की लत ने उनके भरे-पूरे परिवार को बिखेर दिया। बताया कि कई बार उन्होंने और शिवकुमार की पत्नी ने नशा छोड़ने के लिए कहा लेकिन वह झगड़ने लगता था। तब उन्होंने नशा छुड़ाने के लिए उसे मथुरा नौकरी करने दो साल पहले भेज दिया था, लेकिन उसकी नशे की लत नहीं छूटी और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed