{"_id":"5ccc8cd1bdec22078f24bb6d","slug":"death-of-a-young-man-who-came-to-buy-a-bike-for-sister-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के लिए बाइक खरीदने आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी के लिए बाइक खरीदने आए युवक की मौत
Sat, 04 May 2019 12:17 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
`accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की शादी में उपहार स्वरूप बाइक खरीदने रुद्रपुर आए ग्राम लहसोई तहसील बहेड़ी जिला बरेली निवासी युवक की उसी बाइक से हुई टक्कर में मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन अन्य को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राम लहसोई बरेली निवासी नारायण दास की बेटी बबिता की 16 मई को शादी है। शुक्रवार को बबिता का भाई रवि कुमार (26) अपने गांव के एक दोस्त सुरेश कुमार पुत्र सुंदर लाल के साथ अपने घर से उसकी बाइक पर बैठकर रुद्रपुर में बहन को देने के लिए बाइक खरीदने आया था। देर रात दोनों दोस्त अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर लहसोई जा रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम कुरईया के पास जब दोनों दोस्त बराबर बराबर में बाइकों को चला रहे थे कि इस बीच विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने बर्फ फैक्ट्री के पास टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ आया दोस्त सुरेश और दूसरी विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार वीरेंद्र कुमार उर्फ गुलशन (30) पुत्र कृष्ण लाल निवासी ग्राम भुजिया शीशगड़ बरेली और उसके पीछे बैठा सुरेश कुमार पुत्र छोटे लाल निवासी भुजिया बरेली घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुुंचाया, जहां डाक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो रो कर बुरा हाल है।
घटनास्थल पर सिर्फ एक हेलमेट मिला
किच्छा। किच्छा के सिपाही गोरखनाथ ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल पर सिर्फ एक हेलमेट मिला, जबकि तीन बाइकों पर चार लोग सवार थे इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दुर्घटना में मरे युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ब्यूरो
रवि छोटी बहन की शादी की तैयारियों जुटा था
किच्छा। मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि रवि के परिवार में दो बहनें और दो भाई हैं, जिनमें रवि सबसे बड़ा था। तीन साल पहले रवि का विवाह हुआ था उसके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि रवि इन दिनों अपनी छोटी बहन बबिता के विवाह की तैयारी में लगा था और वह गांव में अपनी खेती संभालता था। ब्यूरो
बहन को शादी में देनी थी उपहार स्वरूप बाइक
किच्छा। बहन को शादी में बड़े अरमान से उपहार देने के लिए वह बाइक खरीदने रुद्रपुर गया था, लेकिन रवि को अनुमान नहीं था कि जिस बाइक को वह खरीद कर अपनी बहन के लिए ले जा रहा है। उस बाइक पर उसकी यह अंतिम सवारी होगी। देर रात दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में रवि के रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।