{"_id":"633c6dac0cd44f3955657f72","slug":"death-in-sultanpur-patti-accident-kashipur-news-hld477966119","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा गाड़ी से टकराकर मिनी बस सड़क किनारे जाकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा गाड़ी से टकराकर मिनी बस सड़क किनारे जाकर पलटी
विज्ञापन
हादसे में पलटी बस और मौके पर एकत्र लोग।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के पास गांव कनौरी में भैंसा गाड़ी से टकराने के बाद अनियंत्रित मिनी बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। मिनी बस में सवार नेपाल के 25 यात्री हिमाचल प्रदेश से आकर अपने घर नेपाल लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
नेपाल के 25 यात्रियों को लेकर आ रही मिनी बस हिमाचल प्रदेश के शिमला से मंगलवार को हाईवे स्थित गांव कनौरी में भैंसा गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार नेपाल निवासी दिलप्रसाद अधिकारी, पवित्रा, कल्पना अधिकारी, ललिता अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं सहित चार घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
घायलों ने बताया कि वह हिमाचल के शिमला में सेब तोड़ने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने पर वह लोग अपने बच्चों के साथ अपने देश नेपाल जा रहे थे। उपखनिज से भरी महेशपुरा निवासी मो. हनीफ की भैंसा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उनका भैंसा भी घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि बस चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।