{"_id":"62f3fc297ceeb502dd2c866a","slug":"death-in-rudrapur-accident-rudrapur-news-hld4720648196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Rudrapur: रक्षा बंधन से पहले दो हादसों में दो दोस्तों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Rudrapur: रक्षा बंधन से पहले दो हादसों में दो दोस्तों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Thu, 11 Aug 2022 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:04 AM IST
सार
रक्षाबंधन से पहले तीन युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आशंका जताई है कि स्कूटी तेज रफ्तार थी। मुकेश घर का बड़ा पुत्र था।
विज्ञापन
मृतक अजय।
- फोटो : RUDRAPUR
विस्तार
काशीपुर हाईवे बुधवार को तीन युवकों के लिए काल बन गया। रात से सुबह के बीच हुए दो हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। रक्षाबंधन से पहले तीन युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रम्पुरा निवासी मुकेश (21) और अजय (19) दोस्त थे। परिजनों के मुताबिक दोनों मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी से अमरपुर में अपने एक दोस्त के घर गए थे। अमरपुर से लौटते समय रात करीब 12:30 बजे काशीपुर हाईवे पर बिंदुखेड़ा मोड़ के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और दोनों काफी दूर तक रपटते हुए चले गए।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि बिंदुखेड़ा मोड़ के पास धान मिल में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि स्कूूटी अचानक फिसल गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि स्कूटी तेज रफ्तार थी। मुकेश घर का बड़ा पुत्र था। वहीं, अजय के घर में उससे बड़ा भाई है। अजय टैटू बनाने का काम करता था। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरे मामले में गांव डोंगपुरी (गदरपुर) निवासी सूरज चौरसिया रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन को लेेने बाइक से उसकी ससुराल पीलीभीत जा रहा था। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे काशीपुर हाईवे पर लॉ कॉलेज के पास सूरज की बाइक के सामने एक गाय आ गई। गाय से टकराकर सूरज बाइक समेत रपट गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाय की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज चालक था और उसकी चार बहनें और एक छोटा भाई है।