{"_id":"61a3c89ff5477e26a35e63f8","slug":"death-in-rudrapur-accident-rudrapur-news-hld445992586","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक गोसांई दत्त जोशी का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखते छोड़ गया है।
हरिपुरा बाजपुर निवासी गुंसाई दत्त जोशी (52) पुत्र देवीदत्त जोशी यहां प्रीत बिहार कालोनी में किराए के मकान में रहते थे और आवास विकास स्थित किसी कंपनी में काम करते थे। शनिवार की देर शाम गुंसाई अपनी बाइक से हरिपुरा बाजपुर घर जा रहे थे।
जैसे ही वह गदरपुर रोड पर यूनिटी लॉ कालेज के सामने पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे पॉलीटेक्निक कालेज में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया और मृतक गुंसाई का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक छा गया।