{"_id":"646fa65b9ba4d335ab011f87","slug":"death-in-rudrapur-accident-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-151157-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: काशीपुर हाईवे पर हादसा, मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: काशीपुर हाईवे पर हादसा, मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो लोग घायल
Fri, 26 May 2023 04:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Updated Fri, 26 May 2023 04:23 PM IST
सार
आकाश कोली (23)अपने साथी शहर निवासी आदेश और संजीव के साथ बाइक पर गदरपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर के नजदीक नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर हाईवे पर मैजिक वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इससे एक युवक उछलकर डिवाइडर पार गिरा और डंपर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उनका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगने के बाद मृतक उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को रमपुरा निवासी आकाश कोली (23)अपने साथी शहर निवासी आदेश और संजीव के साथ बाइक पर गदरपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर के नजदीक नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे आकाश उछल कर सड़क के दूसरी ओर गिर गया और काशीपुर की तरफ से आ रहे डंपर की चपेट में आ कर उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथी मौके पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मैजिक और डंपर वाहन चालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उठाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी कर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि पुलिस को अभी तक वाहन के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया जबकि घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहनों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन