{"_id":"643ef4a81c0ee89b260bfd47","slug":"death-in-khatima-accident-khatima-news-c-8-1-116034-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पिकअप वाहन की चपेट में आकर पेड़ की छांव में बैठे वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पिकअप वाहन की चपेट में आकर पेड़ की छांव में बैठे वृद्ध की मौत
Wed, 19 Apr 2023 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
खटीमा के खुदागंज बगिया निवासी राजेंद्र मौर्य (फाइल फोट)।
खटीमा। पिकअप वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार को खुदागंज बगिया निवासी राजेंद्र मौर्य (70) पुत्र शिवदास मौर्य अपने आवास से 100 मीटर दूरी पर पीलीभीत रोड स्थित शिव मंदिर के पास पेड़ के नीचे बैठा था। इसी बीच खटीमा से पीलीभीत की ओर जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में पेड़ के नीचे बैठा राजेंद्र मौर्य पिकअप वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक छह भाइयों में सबसे बड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची सत्रहमील पुलिस मौके ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया।