फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death in kashipur Accident

बाइक की भिड़ंत से स्कूटी सवार कंपाउंडर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Death in kashipur Accident
काशीपुर। बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर समेत दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कंपाउंडर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम हेमपुर इस्माइल निवासी राजकमल (22) पुत्र गोपाल दास दो साल से मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर थे। रविवार देर शाम वह नाइट ड्यूटी पर जाने के लिए घर से गए। रास्ते में उन्होंने एक स्कूटी चालक से लिफ्ट ली। आईटीआई के पास स्कूटी को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आई। घायल राजकमल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed