फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Death case of Aarati in Rudrapur

आरती की आखिरी बार फोन पर धारचूला के युवक से हुई बी बात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Death case of Aarati in Rudrapur
रुद्रपुर। आवास विकास में शनिवार को चौथी मंजिल से गिरकर आरती की मौत के मामले में जांच कर रही पुलिस का कहना है कि युवती की फोन पर आखिरी बार बात धारचूला के युवक से हुई थी। पुलिस आरती के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल का कहना है कि धारचूला (पिथौरागढ़) निवासी आरती ने आखिरी बार फोन पर एक युवक से बात की थी। वह भी धारचूला का निवासी बताया जा रहा है। आरती की बहुत पहले से उस युवक से बात होती रही है। ऐसी आशंका है कि आखिरी बार युवक से बात होने पर आरती और युवक के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हुआ था। इसके बाद उस युवक ने आरती की मौसेरी बहन को कॉल कांफ्रेंस पर लेकर मामला शांत करा लिया था। आरती की मौसेरी बहन ने बताया कि वह किसी बात को लेकर बेचैन थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरती की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है। इससे ऐसा जाहिर हो रहा है कि आरती ने आत्महत्या की है। धारचूला से आए आरती के परिजनों का कहना है कि गलती उनकी लड़की की भी हो सकती है। शायद उसने आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed